Bhagavad Gita Adhyay 5 Shlok 6 में श्रीकृष्ण समझा रहे हैं कि केवल संन्यास (कर्मों का त्याग) दुखद हो सकता है यदि उसे योग (भक्ति) के साथ न जोड़ा जाए। योगयुक्त मुनि (भक्त) ब्रह्म (परमात्मा) को शीघ्र प्राप्त करता है।
श्लोक:
संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः ।
योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म न चिरेणाधिगच्छति ॥६॥
Transliteration:
sannyāsas tu mahā-bāho duḥkham āptum ayogataḥ
yoga-yukto munir brahma na chireṇādhigachchhati
भक्ति में लगे बिना केवल समस्त कर्मों का परित्याग करने से कोई सुखी नहीं बन सकता। परन्तु भक्ति में लगा हुआ विचारवान व्यक्ति शीघ्र ही परमेश्वर को प्राप्त कर लेता है।
Meaning:
Renunciation without devotion leads to suffering, O mighty-armed one. But a wise person engaged in devotional yoga quickly attains the Supreme.
संन्यासी दो प्रकार के होते हैं। मायावादी संन्यासी सांख्यदर्शन के अध्ययन में लगे रहते हैं तथा वैष्णव संन्यासी वेदान्त सूत्रों के यथार्थ भाष्य भागवत-दर्शन के अध्ययन में लगे रहते हैं। मायावादी संन्यासी भी वेदान्त सूत्रों का अध्ययन करते हैं, किन्तु वे शंकराचार्य द्वारा प्रणीत शारीरिक भाष्य का उपयोग करते हैं। भागवत सम्प्रदाय के छात्र पांचरात्रिकी विधि से भगवान् की भक्ति करने में लगे रहते हैं। अतः वैष्णव संन्यासियों को भगवान् की दिव्यसेवा के लिए अनेक प्रकार के कार्य करने होते हैं। उन्हें भौतिक कार्यों से कोई सरोकार नहीं रहता, किन्तु तो भी वे भगवान् की भक्ति में नाना प्रकार के कार्य करते हैं।
किन्तु मायावादी संन्यासी, जो सांख्य तथा वेदान्त के अध्ययन एवं चिन्तन में लगे रहते हैं, वे भगवान् की दिव्य भक्ति का आनन्द नहीं उठा पाते। चूँकि उनका अध्ययन अत्यन्त जटिल हो जाता है, अतः वे कभी-कभी ब्रह्मचिन्तन से ऊब कर समुचित बोध के बिना ही भागवत की शरण ग्रहण करते हैं। फलस्वरूप श्रीमद्भागवत का भी अध्ययन उनके लिए कष्टकर होता है।
There are two types of renunciates: impersonalist sannyasis and devotional (Vaishnava) sannyasis. Impersonalists engage in the study of Sankhya philosophy and Vedanta using commentaries like those of Shankaracharya, while Vaishnavas focus on the true meaning of Vedanta as expressed through Srimad Bhagavatam. The Vaishnavas perform various activities in loving service to the Lord, not for material gain but as devotional service. However, impersonalist sannyasis, being absorbed in dry philosophical speculation, often miss the joy of devotional service. Their study becomes burdensome, and sometimes out of exhaustion and lack of spiritual taste, they turn to devotional scriptures like the Bhagavatam but without proper realization, their understanding remains superficial. In contrast, a yogi devoted to the Lord, though active in service, reaches Brahman swiftly and joyfully.
Kartik Budholiya
Education, GK & Spiritual Content Creator
Kartik Budholiya is an education content creator with a background in Biological Sciences (B.Sc. & M.Sc.), a former UPSC aspirant, and a learner of the Bhagavad Gita. He creates educational content that blends spiritual understanding, general knowledge, and clear explanations for students and self-learners across different platforms.

एक टिप्पणी भेजें